25 Apr 2024, 18:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जम्मू: जिंदा पकड़े गए आतंकी ने कबूला, हाफिज से ली थी ट्रेनिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2016 8:30PM | Updated Date: Sep 24 2016 8:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्‍तान नागरिक को गिरफ्तार किया है। अब्दुल कयूम नाम के इस व्यक्ति ने शनिवार को कैमरे के सामने स्वीकार किया कि वह आतंकवादी है। उसे पाक में सैन्य ट्रेनिंग दी गई थी। कयूम ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह आतंकी हाफिज सईद का निजी सुरक्षाकर्मी भी रह चुका है। अखनूर में पकड़े गए अब्दुल कयूम ने स्वीकार किया है कि वह लश्कर के कैंप में भी ट्रेनिंग ले चुका है। अब्दुल कयूम की उम्र 30 साल है।
 
पाक के सियालकोट का रहने वाला
30 वर्षीय कयूम ने बताया कि वह पाक के सियालकोट का रहने वाला है। वह लश्कर के कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है। कयूम ने बताया कि उसने लश्कर के लिए 50 लाख रुपये का चंदा भी जुटाया था। साथ उसने दावा कि वह आतंकी हाफिज सईद के अलावा कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को भी जानता है।
 
लश्कर के लिए जुटाया फंड
आतंकी ने लश्कर के लिए 50 लाख रुपए जुटाने का दावा किया है। लश्कर के लिए वह प्रचार भी करता था। उसने बताया कि वह आतंकी हाफिज सईद और सलाउद्दीन को भी जानता है1 इसके अलावा कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को भी जानता है। आतंकी ने बताया कि उसे 2004 में पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई थी। आतंकी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने गुनाहों को स्वीकार करता दिख रहा है।

कश्मीर के लोगों को समझाना चाहता था
कयूम ने कहा कि वह आतंकवाद से तंग आ चुका था। उसने कहा कि आतंकी संगठनों के नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं, लेकिन आतंकियों के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है। वह यह बात कश्मीर के लोगों को समझाना चाहता था। इसीलिए यहां आया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »