28 Mar 2024, 13:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

गोवाः विधायक ने 50 लाख में खरीदा था, बेहोशी में करता था रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 7:28PM | Updated Date: May 6 2016 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। एक नाबालिग लड़की को उसकी मां से 50 लाख रुपए में खरीद कर उसका रेप करने के मामले में पूर्व मंत्री अतानासियो मोंसेराते को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद गोवा पुलिस ने उस महिला की तलाश शुरू कर दी है जो मानव तस्करी में शामिल होने की आरोपी है। 16 वर्षीय लड़की की मां को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
   
पुलिस अधीक्षक कार्तिक कश्यप ने कहा, हमने तीसरी आरोपी रोजी फेरोस को गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी है। वह मानव तस्करी के संबंध में वांछित हैं। कांग्रेस से निष्कासित किए गए विधायक मोंसेराते गुरूवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
   
विधायक के खिलाफ गोवा पुलिस ने बाल कानून और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328, 342, 370 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की की मां पर पीड़िता को 50 लाख रुपए में विधायक को बेचने का आरोप है। पुलिस की जांच के दौरान तीसरी महिला की भूमिका भी सामने आई जो अभी फरार है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »