25 Apr 2024, 05:57:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पर्वतीय इलाकों और शिमला में बर्फबारी, परिवहन बाधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2016 12:09PM | Updated Date: Feb 14 2016 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों और शिमला में ताजा बर्फबारी हुई जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह इस सर्दी का यह 5वां हिमपात है।

शनिवार को हुए हिमपात से राष्ट्रीय राजमार्ग-5 नारकंडा में बंद हो गया। शिमला की ओर जाने वाली बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा गया। बताया जा रहा है कि मौसम में आए बदलाव के बाद पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है।
   
पर्यटक केन्द्रों कुर्फी, विलफ्लोअर हाल, थियोग और नारकंडा मे भी रूक रूककर बर्फबारी हुई जिसके कारण शिमला के सुदूरवर्ती इलाके और शिरमौर जिलों में परिवहन व्यवस्था बाधित हुई। शिमला में पांच सेंटीमीटर जबकि कुर्फी, थियोग और नारकंडा में आठ से 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।
   
शिमला में अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को यह 14.2 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »