29 Mar 2024, 01:09:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

रेप मामले में RJD विधायक के खिलाप गिरफ्तारी के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2016 11:52AM | Updated Date: Feb 14 2016 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में सत्ताधारी पार्टी राजद के विधायक राज बल्लभ यादव पर गत सप्ताह एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
    
पुलिस उपमहानिरीक्षक मध्य प्रक्षेत्र शालीन ने बताया कि गत 6 फरवरी उक्त लडकी के साथ दुष्कर्म की शिकायत को सही पाए जाने पर नवादा से विधायक राज बल्लभ यादव के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं।
    
उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने बयान में विधायक पर अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है तथा उसने विधायक की पहचान भी कर दी है।

इस बीच नालंदा जिला से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित बालिका को विधायक के पास ले जाने वाली महिला सुलेखा देवी के पति अरूण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    
नालंदा जिला के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने बताया कि अरूण कुमार को लहेरी थानांतर्गत कमरुद्दीनगंज मुहल्ला स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »