29 Mar 2024, 01:39:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब न्यू ईयर बम्पर में पठानकोट के राकेश शर्मा को 1.5 करोड़ रूपये का ईनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 1:34AM | Updated Date: Jan 28 2020 1:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। किस्मत बदलते पता नहीं चलता, यह बात पठानकोट निवासी राकेश शर्मा पर बिल्कुल सटीक बैठती है जो पंजाब स्टेट न्यू ईयर बम्पर के डेढ़ करोड़ के प्रथम ईनाम के विजेता बने हैं। शर्मा पेशे से आड़ती है। लॉटरी ईनाम जीतने पर खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने बताया कि यह लॉटरी टिकट गत 17 जनवरी को अपराहन दो बजे साइकिल पर लॉटरी टिकटें बेच रहे एक व्यक्ति से खरीदा गया था और उसी दिन इसका ड्रॉ भी था तो उनके नाम रहा। उन्होंने आज यहां राज्य लॉटरी विभाग में ईनाम प्राप्त करने के लिये आवश्यक दस्तावेज जमा कराये।
 
उन्होंने कहा कि उनके दो बच्चे हैं और यह इनामी राशि उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने और अपने पैरों पर खड़ा करने में सहायक बनेगी। इसी दौरान जम्मू के रहने वाले रोहन शर्मा, जो न्यू ईयर बम्पर के दस लाख रुपए ईनाम के विजेता हैं, उन्होंने विभाग के पास इनामी राशि के लिए दस्तावेजÞ जमा करा दिए हैं। लॉटरीजÞ विभाग के अधिकारियों ने दोनों विजेताओं को भरोसा दिया कि जल्द ही इनामी राशि उनके खातों में डाल दी जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »