20 Apr 2024, 04:10:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिर हुआ राजद का पोस्टर जारी, राजग को बताया ‘ट्रबल इंजन’ सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 1:00AM | Updated Date: Jan 24 2020 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक बार फिर से सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पोस्टर के जरिए निशाना साधा है। राजद ने राजधानी पटना में आज सत्तारूढ़ जदयू और भाजपा के खिलाफ पोस्टर चस्पा कर राजनीतिक कटाक्ष किया है। राजद के पोस्टर में मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू और भाजपा गठबंधन की सरकार को राज्य को बर्बाद करने वाला ‘ट्रबल इंजन’ बताया गया है। दरअसल प्रदेश और केंद्र में एक ही गठबंधन की सरकार होने के कारण सत्तारूढ़ दल इसे डबल इंजन की सरकार बताते हैं। राजद ने निशाना साधते हुए डबल इंजन को ट्रबल इंजन करार दिया है।
 
पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की फोटो है, जिस पर लिखा गया है कि बिहार को बर्बाद करने वाला ट्रबल इंजन। इसके अलावा कुमार की फोटो के साथ ‘लूट एक्सप्रेस’ और श्री मोदी की तस्वीर के साथ ‘झूठ एक्सप्रेस’ लिखा गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जदयू ने राजद के लालू-राबड़ी सरकार के 15 साल बनाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 15 साल के कामकाज का तुलनात्मक पोस्टर जारी किया था। इसके तुरंत बाद ही राजद की ओर से जदयू अध्यक्ष श्री कुमार एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व की तुलना करते हुए कई पोस्टर जारी किए गए। बिहार में विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक दलों के बीच चल रहा पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »