28 Mar 2024, 13:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पेरियार टिप्पणी मामले में रजनीकांत के खिलाफ प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 6:52PM | Updated Date: Jan 22 2020 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। प्रख्यात समाज सुधारक पेरियार के खिलाफ कथित रूप से टिप्पणी किए जाने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत के खिलाफ तमिल संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन की अपील के मद्देनजर पोएस गार्डन स्थित उनके निवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रजनीकांत के घर के बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।  इसी बीच, पेरियार द्रविड़ कषगम के सदस्य रजनीकांत के घर से करीब एक किलोमीटर दूर सेमोझी पोंगा के नजदीक एकत्र हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
 
रजनीकांत ने एक बयान में कहा था कि 1971 में पेरियार की ओर से सेलम में निकाली गई रैली में भगवान श्री राम और सीता की नग्न मूर्तियों पर चप्पलों की माला पहनाई गई थी। प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही सुपरस्टार रजनीकांत के घर की ओर बढ़ने की कोशिश की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक रजनीकांत अपने इस बयान के लिए माफी नहीं मांगते तब तक उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »