29 Mar 2024, 15:37:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुजफ्फरपुर : दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:02PM | Updated Date: Dec 10 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार के बक्सर में दुष्कर्म के बाद जलाई गई पीड़िता की राख अभी ठंढी भी नहीं हुई थी कि मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में ऐसा ही एक वाकया पेश आया, जिसमें पुलिस गिरफ्तार मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने का आग्रह न्यायालय से करेगी। मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने आज यहां बताया कि नाजिरपुर गांव में शनिवार की रात 23 वर्षीय पीड़िता के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन विरोध के कारण जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो उसने युवती को आग लगा दी।
 
उन्होंने बताया कि पीड़िता का मुजफ्फरपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जाती है। जयंतकांत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गहन अनुसंधान और पूछताछ के लिए पुलिस न्यायालय से आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने का आग्रह करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »