29 Mar 2024, 17:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक उपचुनाव: दोपहर दो बजे तक 32.51 प्रतिशत मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:30AM | Updated Date: Dec 6 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए गुरुवार हो रहे मतदान में अपराह्न दो बजे तक करीब 32.51 प्रतिशत मतदान हुया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार निवार्चन क्षेत्रों में 4,185 मतदान केंद्रों पर करीब 37.78 लाख लोगों के मतदान करने की उम्मीद है। जिन क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं उनमें अथानी, कागवाड़, गोकक, येल्लापुर, हीरेकेरुर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबल्लापुर, के आर पुरम, यशवंतपुर, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसकोटे, के आर पेट और हुनसुर शामिल हैं।
 
वर्तमान में सबसे ज्यादा अथानी विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ है। इस क्षेत्र में फिलहाल 40.89 प्रतिशत प्रतिशत हुआ है। सबसे कम मतदान शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न दो बजे तक 22.12 प्रतिशत हुआ है। कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने के कारण विधानसभा की ये सीटें रिक्त हो गयी थीं जिन्हें भरने के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इन बागी विधायकों के कारण जुलाई में राज्य में एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार गिर गयी थी और इसके बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई थी। इन उपचुनावों के परिणाम नौ दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »