29 Mar 2024, 01:15:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

औरंगाबाद में तालाबों के माध्यम से होगी पारंपरिक सिंचाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 12:26PM | Updated Date: Nov 22 2019 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी जल-जीव-हरियाली कार्यक्रम के तहत कृषि प्रधान औरंगाबाद जिले के गांवों में तालाबों के माध्यम से खेतों में पारंपरिक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत जिन गांवों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी वहां किसानों के निजी खेत में तालाब का निर्माण कराया जाएगा और इसके माध्यम से पारंपरिक सिंचाई की सुविधा सुलभ हो सकेगी।
 
उन्होंने बताया कि इससे गांवों के विकसित होने में मदद मिलेगी। महिवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन किसानों को विशेष रूप से लाभ पहुंचेगा जहां अभी सिंचाई की सुविधा सुलभ नहीं है। उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर से कम भूमि में सिंचाई के लिए तालाब का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराया जाएगा जबकि एक हेक्टेयर से अधिक भूमि में तालाब का निर्माण लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से होगा।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही सर्वेक्षण का काम प्रारंभ किया जा रहा है और लाभुक किसानों से आवेदन भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 24 सार्वजनिक तालाबों पर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर रखा है जिसे 31 दिसंबर के पूर्व अतिक्रमण मुक्त करा लिया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »