19 Apr 2024, 19:06:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गायत्री विद्यापीठ के 21 विद्यार्थियों को मिला राज्यपाल पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:24AM | Updated Date: Nov 22 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरिद्वार। भारत स्काउट गाइड के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के 21 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें 14 गाइड एवं सात स्काउट शामिल हैं। विद्यार्थियों के इस उपलब्धि के लिए गायत्री विद्यापीठ के अभिभावकद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने उन्हें बधाई दी। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि विगत कई वर्षों से गायत्री विद्यापीठ स्काउट गाइड के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करते हुए विद्यापीठ के स्काउट गाइड्स ने एक नया मुकाम हासिल किया है।
 
गायत्री विद्यापीठ के संस्थापक पूज्य श्रीराम शर्मा आचार्य की परिकल्पना थी कि गायत्री विद्यापीठ के बच्चे न केवल पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़े, वरन सेवाभाव एवं अनुशासन को जीवन में उतारने का सतत प्रयत्नशील रहें। विद्यापीठ इस दिशा में सतत आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर श्रद्धेय शैल दीदी ने कहा कि विद्यापीठ के विद्यार्थी पढ़ाई, योग,कला आदि क्षेत्रों के साथ-साथ स्काउट एवं गाइड के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं।
 
यहाँ के कई विद्यार्थियों को राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला है। मुझे विश्वास है कि यहाँ के बच्चे आगे चलकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2019 के लिए 14 गाइड एवं सात स्काउट को राज्यपाल पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया कि विद्यापीठ में पढ़ाई के साथ-साथ यहाँ के विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा एवं उनके उन्हें जीवन जीने की कला भी सिखाई जाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »