24 Apr 2024, 11:21:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा विरूद्ध हरियाणा में कांग्रेस के रोष प्रदर्शनों का सिलसिला फिर से शुरू होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 5:58PM | Updated Date: Nov 16 2019 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की कथित जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये 17 से 24 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर उपायुक्तों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद कुमारी सैलजा 17 नवम्बर को गुरुग्राम, 19 नवम्बर को अम्बाला, 22 नवम्बर को फरीदाबाद और 23 नवम्बर को कुरूक्षेत्र तथा 24 नवम्बर को रेवाड़ी में राज्य स्तरीय प्रदर्शनों का नेतृत्व करेंगी। 

उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर को हिसार और दादरी में भी रोष प्रदर्शनों किये जाएंगे तथा इनके संयोजक क्रमश: पूर्व सांसद पंडित रामजी लाल और पूर्व विधायक मेजर नृपेन्द्र सिंह सांगवान होंगे। इसी प्रकार 21 नवम्बर को पंचकूला में पूर्व उप-मुख्यमंत्री चंद्रमोहन और भिवानी में पूर्व विधायक सोमवीर सिंह के संयोजन में रोष प्रदर्शन होगा। जींद और यमुनानगर में 22 नवम्बर को रोष प्रदर्शन होगा जिनके संयोजक क्रमश: विधायक सुभाष देशवाल और बिशनलाल सैनी होंगे। 23 नवम्बर को कैथल में पूर्व सांसद जयप्रकाश के संयोजन में  प्रदर्शन होगा। प्रदेश महासचिव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा सात से नौ नवम्बर तक फतेहाबाद, पानीपत, सिरसा, करनाल, महेंद्रगढ़ और नूंह में रोष प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं लेकिन निषेधाज्ञा लागू होने के कारण शेष जिलों में प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »