25 Apr 2024, 05:42:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

येद्दियुरप्पा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन : सिद्दारामैया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 4:12PM | Updated Date: Nov 16 2019 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसूरु। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारामैया ने आरोप लगाया  है कि मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा ने पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे सभी अयोग्य घोषित किए गए विधायकों को पद का आश्वासन देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। सिद्दारामैया  ने शनिवार को मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री होने के नाते श्री येद्दियुरप्पा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
 
उन्होंने भाजपा पर चुनावी अनियमितताओं में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैसुरु पुलिस ने जो साड़यिां बरामद की हैं वे मतदाताओं को देने के मकसद से मंगाई गयीं थी और उपचुनाव के बाद भगवा पार्टी को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्येंकि वह साधारण बहुमत  के लिए  जरूरी आठ सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने अयोग्य ठहराए गए सभी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि इन विधायकों ने राज्य के कल्याण के लिए कुछ भी बलिदान नहीं किया है और उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए यह सब किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »