19 Apr 2024, 08:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किशोर ने किया आत्मदाह का प्रयास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 8:34PM | Updated Date: Nov 15 2019 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। मुंबई के सटे ठाणे में एक पुलिस कर्मचारी के 17 वर्षीय पुत्र ने कथित तौर अपने स्कूल में आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को सूचित किया कि न्यू सुधागढ़ स्कूल के छात्र का नाम शिवम यादव है जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है।
 
कांबोली पुलिस इंस्पेक्टर सतीश गायकवाड़ के अनुसार यह घटना आज उस समय हुई जब शिवम स्कूल के लिए निकला और अपनी कक्षा में जाने के बजाय दूसरी मंजिल के शौचालय में गया और दरवाजा बंद करने के बाद खुद को आग लगा ली।
 
शिवम जैसे ही आग की लपटों में शौचालय से बाहर आया तो स्कूल के कर्मचारी ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जब शिवम से पूछा कि ऐसा क्यों किया तब उसने कहा कि वह अपने पिता से नाराज था क्योंकि उसके पिता स्कूल जाने के लिए मोटरसाइकिल देने से मना कर रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »