23 Apr 2024, 15:58:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केरल के मुख्यमंत्री को माओवादियों ने धमकी दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 6:12PM | Updated Date: Nov 15 2019 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोजीकोड़। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को मोओवादियों  ने धमकी दी है और इस मामले में वाताकारा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को एक पत्र भी प्राप्त हुआ है। पत्र में कहा गया  है कि हाल ही में जिन तीन माओवादियों को पुलिस मुठभेड में मारा गया था उनका बदला लिया जाएगा।  

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमकी भरा पत्र पश्चिम घाट स्थित माओवादियों के कबानी दलम एक्शन समिति  की शहरी इकाई के उपाध्यक्ष बदर मूसा ने  केसरगोड जिले के चिरूवाथुर से भेजा है। पत्र में पेरामबारा पुलिस थाने के उप निरीक्षक हरीश को भी परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है और माओवादियों ने यह कहा है कि वह आम लोगों के साथ बेहद बुरा बर्ताव करते हैं। पुलिस ने पत्र की सत्यता की जांच शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »