29 Mar 2024, 08:05:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 2:15AM | Updated Date: Nov 15 2019 2:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का फिर  उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में गुरुवार को  नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की जिससे कम से कम पांच लोग घायल हो गये। आधिकारिक  सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमापार से भारतीय सेना की  अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को लक्ष्य कर गोलीबारी की और मोर्टार से  गोले छोड़े। भारतीय सैनिकों ने भी इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया और  पाकिस्तानी सेना के बंकरों को ध्वस्त कर दिया। गोलीबारी में पांच लोग घायल  हुए हैं। घायलों को तंगधार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें  गंभीर रूप से एक घायल व्यक्ति को श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »