29 Mar 2024, 19:20:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा का रुड़की नगर निगम चुनाव में जीत का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 1:07AM | Updated Date: Nov 15 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के रुड़की नगर निगम में 22 नवंबर को होने वाले चुनाव में बहुमत से जीत का दावा किया है। इस चुनाव को लेकर भाजपा के कई बड़े नेता और पदाधिकारियो ने रुड़की में डेरा डाल रखा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रुड़की पहुँचे और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। भट्ट ने दावा किया कि पार्टी मजबूती के साथ रुड़की निगम का चुनाव जीतेगी।
 
साथ ही कहा कि चुनाव के दौरान जो भी कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये जायेंगे उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर किया जाएगा।  गौरतलब है कि रुड़की नगर निगम चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है जिसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ निर्दलीयों का वर्चस्व इसमें रहने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »