20 Apr 2024, 07:28:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, अमर बाउरी चंदनकियारी से होंगे उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:34AM | Updated Date: Nov 15 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज जारी कर दी, जिसमें पर्यटन मंत्री अमर बाउरी चंदनकियारी से और सभाध्यक्ष दिनेश उरांव सिसई से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के उम्मीद्वारों की जारी पहली सूची में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा का नाम नहीं था लेकिन तीसरी सूची में उन्हें खूंटी से उम्मीदवार बनाया गया है। तीसरी सूची में केवल मांडर की विधायक गंगोत्री कुजूर को टिकट नहीं दिया गया है। उनके स्थान पर इस बार देव कुमार धान को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
भाजपा ने अभी तक जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। फिलहाल वहां से मंत्री सरयू राय विधायक हैं। वहीं निवर्तमान विधायक जानकी यादव को बरकट्ठा से, जयप्रकाश वर्मा को गांडेय से और विरंची नारायण को बोकारो से प्रत्याशी घोषित किया गया है। तीसरी सूची जारी कर भाजपा ने कुल 68 उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर चुकी है। पहली सूची में 52 तथा दूसरी सूची में केवल सुखदेव भगत को लोहरदगा से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई थी। भाजपा ने हुसैनाबाद सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »