20 Apr 2024, 11:10:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सली कुंदन पाहन को विधानसभा चुनाव लड़ने की मिली अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:04AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या समेत 120 से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) विशेष अदालत ने राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। जेल में बंद नक्सली कुंदन के वकील ने एनआईए की विशेष अदालत में याचिका दायर कर अपने मुवक्किल के तमार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अनुमति दिए जाने की प्रार्थना की थी।
 
विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने कुंदन की याचिका मंजूर कर ली। अब नक्सली कुंदन 15 नवंबर को तमार सीट से अपना नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में तमार सीट आकर्षण के केंद्र बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन और गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर आमने-सामने होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »