25 Apr 2024, 21:39:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

व्यापारी पार्टी भाजपा में तोलमोल और लेनदेन चलता है : हेमंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:04AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामगढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के बीच जारी खींचतान पर आज चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा एक व्यापारी पार्टी है इसलिए वहां तोलमोल और लेनदेन चलता रहता है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन अपने पुत्र हेमंत सोरेन के साथ सोहराय पर्व मनाने आज अपने पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचे।
 
पूजा के बाद हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा को एक व्यापारी पार्टी करार देते हुए कहा कि जहां व्यापारियों का जमावड़ा होता है वहां तोलमोल और लेनदेन चलता रहता है। यही वजह है कि आज तक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होना है कि नहीं यह तय नहीं हो पाया है। सोरेन ने आजसू पर भी चुटकी ली और कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ रहते-रहते उन्हें भी तोलमोल और मोलभाव की लत लग गई है। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा देखने के लिए झारखंड की जनता तैयार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »