29 Mar 2024, 16:29:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, पांच लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:02AM | Updated Date: Nov 12 2019 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गये है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना कुवाली ऐना के पास उस समय हुयी जब हरिद्वार में पूजा कर रानीखेत के कुलसीवी लौट रहे एक वाहन के अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।
 
जिससे वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप घायल चालक नंदन सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य 5 घायलों का इलाज चल रहा है। सभी घायलों नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »