20 Apr 2024, 15:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा को अनुच्छेद 370 हटाने का लाभ नहीं मिलेगा : खड़गे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 12:31AM | Updated Date: Oct 20 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कलबुर्गी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘‘आश्चर्यजनक परिणाम’ सामने आयेंगे और जहां पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट हमले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में इसका लाभ मिला था वहीं जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को हटाये जाने का फायदा उसे विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ नहीं मिलेगा। खड़गे ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पूरे देश में कुल छह लाख 83 हजार 317 कंपनियां बंद हो गयी हैं और अकेले महाराष्ट्र में एक लाख 42 हजार से अधिक कंपनियां बंद हो गयी हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ किसान अपनी पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं।’’  उन्होंने कहा कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पाटी सहयोगी सांप्रदायिक भाजपा का सामना करेगी और निश्चित ही ‘‘आश्चर्यजनक परिणाम’ सामने आयेंगे।  खड़गे ने अपने चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी बेमतलब बात करते हैं। महाराष्ट्र चुनाव अभियान में मोदी ने यह घोषणा कि वह पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे।
 
उनके उस बयान का क्या हुआ यह इस चुनाव के लिए एक प्रसांगिक है। ’’उन्होंने कहा अब मतदाता बहुत चालाक है और वे निश्चित तौर पर हमें न्याय करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी हर जगह जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की बात करते हैं लेकिन यह नहीं जिक्र करते कि भाजपा ने महाराष्ट्र में विकास कार्यों के लिए क्या किया। उन्होंने कहा भाजपा ने अपने विकास योजना को पीछे छोड़ दिया है जिसे वे 2014 से दावा किया करते थे जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और वे इसी कारण हमें जितायेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »