29 Mar 2024, 04:10:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिअद, कांग्रेस ने पंजाब को बर्बाद किया : भगवंत मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:39AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फगवाड़ा। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और संगरूर सांसद भगवंत मान ने आज यहां आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। मान ने यहां फगवाड़ा से अपनी पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार गोगी के प्रचार में सभाओं को संबोधित किया। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि चाहे शिअद की सरकार हो या कांग्रेस की नौकरशाही को कठपुतली की तरह नचाया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देना जरूरी है कि वह नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, कानून व व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण पंजाब के युवा कनाडा और अन्य देशों में जा रहे हैं। आप नेता ने कहा कि उपचुनाव में जनता का पैसा ही खराब होता है और विधायक या सांसद को समय से पहले इस्तीफा देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जिससे उपचुनाव से बचा जा सके। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »