28 Mar 2024, 15:35:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खट्टर के सोनिया पर बयान को लेकर कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:31AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। कांग्रेस ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी को लेकर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास आज शिकायत दर्ज कराई। पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें विधि प्रकोष्ठ के सदस्य शामिल थे, ने अपनी शिकायत में कहा कि जनरल कंडक्ट गाईडलाइन्स के प्रावधान (2) के अनुसार अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना उनकी नीतियों, कार्यक्रमों, पिछले रिकॉर्ड और कार्य तक सीमित रहनी चाहिएं और किसी नेता या कार्यकर्ता पर निजी टिप्पणियां नहीं की जा सकतीं। प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से  खट्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पार्टी ने इसीके साथ सरकारी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट न दिये जाने का आरोप लगाते हुए भी शिकायत दर्ज कराई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »