19 Apr 2024, 09:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भुखमरी के कगार पर पहुंचा देश : सदानंद सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:13AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार कांग्रेस ने वैश्विक भूख सूचकांक में भारत की दयनीय स्थिति को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुये आज कहा कि देश भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने यहां कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में भारत वैश्विक भूख सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) में 102 स्थान पर पिछड़ गया है। आश्चर्य तो इस बात का है कि जिस पाकिस्तान की राजनीति कर भाजपा दुबारा सत्ता में आयी वह भी भारत से बेहतर स्थिति में है। इस सूचकांक में पाकिस्तान 94वें स्थान पर है।
 
सिंह ने कटाक्ष करते हुये कहा कि न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि सभी पड़ोसी दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) देशों में भारत निचले स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है मानों देश भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ब्रिक्स (ब्राज़ील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका) के बाकी देशों से भी भारत इस सूची में बहुत पीछे है। उन्होंने कहा कि भारत को प्राप्त अंक 30.3 है। इसका अर्थ है कि यहां भूख गंभीर संकट है।
 
सिंह ने कहा कि यह रिपोर्ट वर्ष 2014-2018 के बीच के अध्ययन (आंकड़ों) पर आधारित है यानि विशुध्द रूप से यह मोदी सरकार के कार्यकाल की स्याह उपलब्धि है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशवासियों को बतायेगी कि जिस देश ने उस पर भरोसा कर उसे सत्ता में लाया उस देश की ऐसी हालत क्यों बनाई। क्या उसे केन्द्रीय सत्ता में और बने रहने नैतिक अधिकार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »