28 Mar 2024, 15:28:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहीं महिलाएं : जदयू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:11AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीवान। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने आज कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में महिलाएं न केवल तेजी से आगे बढ़ रही हैं बल्कि उनके नेतृत्व का विकास भी हो रहा है। जदयू  के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी  सिंह ने यहां दरौंदा विधानसभा उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि बिहार में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र और समाज में महिला नेतृत्व का विकास हो रहा है।
 
लोकसभा और विधानसभा में भी  महिलाओं के लिए आरक्षण देने का प्रस्ताव है। सिंह ने कहा कि बिहार सरकार तो वर्ष 2006 से ही  महिलाओं को पंचायत एवं निकाय तथा शिक्षकों के नियोजन में 50 प्रतिशत आरक्षण  दे रही है। इनके अलावा सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरियों में भी 37 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने वाला बिहार पहला राज्य  है।
 
जदयू महासचिव ने कहा कि चार महीने पहले लोकसभा चुनाव में लोगों ने वोट  देकर राजग उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कर देश में रिकॉर्ड बहुमत से राजग की सरकार बनायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोहा देश ही नहीं बल्कि अमेरिका के प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रम्प  भी मानते है और वह उनका सम्मान भी करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »