28 Mar 2024, 19:37:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सारण में आर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 1:14PM | Updated Date: Oct 16 2019 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छपरा। बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में आज सुबह अपराधियों ने आर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पढ़ेरा गांव निवासी सद्दाम हुसैन (25) गरखा से आर्केस्ट्रा का संचालन करने के बाद लौट रहा था तभी अपराधियों ने भलुई गांव के निकट गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि उसकी हत्या आर्केस्ट्रा के दौरान हुये विवाद के कारण की गयी होगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »