19 Apr 2024, 02:17:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनिया पर टिप्पणी करने पर खट्टर का फूंका पुतला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:48AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में शहर महिला कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज यहां पुतला फूंका। अजमेर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं का दल जिलाधीश कार्यालय पहुंचा और विरोध प्रदर्शन करते हुए खट्टर का पुतला जलाया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खट्टर विरोध में नारे लगाये और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।
 
इस मौके सबा खान ने कहा कि खट्टर ने हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिस तरह अपमानित किया है, वह असहनीय है। कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि खट्टर अपनी टिप्पणी पर सोनिया गांधी सहित सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। महिला कांग्रेस का आरोप है कि खट्टर ने रविवार को एक जनसभा में सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणियां की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »