29 Mar 2024, 12:01:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में रहस्यमय विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों का तलाश अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:44AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानीनगर के नये इलाके में एक रहस्यमय विस्फोट के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के शेखपोरा चादूरा में रविवार शाम रहस्यमयी विस्फोट में एक तिपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हमले में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि आज तड़के सुरक्षा बलों ने क्रालपोरा से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिये। इलाके को तुरंत चारों ओर से घेर लिया गया और सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान चलाया। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »