19 Apr 2024, 07:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चिंता न करें, मैं ठीक हूं ,जल्द शिमला लौटूंगा : वीरभद्र सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 6:51PM | Updated Date: Sep 20 2019 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को किये गए ट्वीट में वीरभद्र सिंह ने कहा ‘‘भीमाकाली और आप लोगों के प्यार-दुआओं की बदौलत में ठीक हूं। आईजीएमसी से डिस्चार्ज मिलने के बाद विशेषज्ञों की सलाह सेकंड रेफरेंस के लिए मैं पीजीआई आया हूं। चिंता न करें, मैं ठीक हूं और जल्द शिमला में वापस आउंगा। आप सभी के दुआओं और प्यार के लिए धन्यवाद।’’       

उल्लेखनीय है कि सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर उन्हें गुरुवार को आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वह विशेषज्ञों की सलाह लेने के लिए पीजीआई पहुंचे और उसके बाद ट्वीट के जरिये अपने चाहने वालों को अपनी सेहत का हाल सुनाया। उनके साथ पूर्व सांसद एवं उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और आईजीएमसी के मेडिसन विभाग के डॉक्टर प्रेम मच्छान भी साथ गए। सिंह (88) छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं तथा प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। वीरभद्र सिंह आठ बार विधायक, छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और पांचवीं बार लोकसभा में बतौर सांसद रह चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »