20 Apr 2024, 19:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधानसभा चुनाव के बाद नहीं रहेगा मौसमी दलों का नामोनिशान : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 8:05PM | Updated Date: Sep 16 2019 8:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार भरतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल में टूट का दावा करते हुए आज कहा कि राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में शामिल ‘मौसमी दलों’ का नामोनिशान नहीं बचेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने यहां कहा कि तथाकथित महागठबंधन का पेंच ढीला पड़ने लगा है।

महागठबंधन में शामिल पांच दलों में से तीन दलों के नेता कल सार्वजनिक रूप से डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर ताकत दिखाने की बात कर रहे थे और आज महागठबंधन के मुख्य घटक दल राजद का ही कुनबा बिखरता नजर आ रहा है। पांडेय ने दावा किया कि वर्ष 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन तो क्या इसमें शामिल मौसमी दलों का भी नामोनिशान नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अनिश्चितताओं के भंवर में फंसा हुआ है। न इसके नेता का पता है और न ही इसकी  नीति, नीयत और सेहत का। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »