25 Apr 2024, 00:35:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जगन मोहन रेड्डी ने दिये नाव डूबने की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 6:18PM | Updated Date: Sep 16 2019 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काकिनाडा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को पूर्वी गोदावरी जिले में देवीपटनम मंडल के मंटूर-कछुलुरु में निजी पर्यटक नाव के डूबने की घटना की सोमवार को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये। रेड्डी ने ‘रॉयल वासिस्टा’ में डूबी नाव वाले स्थल का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद आज राजमुंदरी में अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच एक अध्यक्ष वाली चार सदस्यीय समिति करेगी। उन्होंने हादसे को बेहद गंभीर मानते हुए अधिकारियों की लापरवाही के लिए उन्हें दोषी ठहराया है। उन्होंने समिति से तीन सप्ताह के अंदर रिपोर्ट जमा कराने और 45 दिनों के भीतर लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि समिति की अध्यक्षता सिंचाई विभाग के विशेष सचिव और वरिष्ठ अधिकारी सदस्य होंगे। समिति भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपयुक्त उपाय सुझायेगी। इससे पहले गृह मंत्री सुचरिता के साथ मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त गोदावरी को देवीपाटनम के निकट नाव डूबने के स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और बाद में राजमुंदरी के सरकारी अस्पताल गये जहां इस हादसे में बचाए गये यात्रियों का उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक यात्री से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें सांत्वना देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वे शवों के परिवहन की व्यवस्था करें, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर शवों को उनके पैतृक पर ले जाने की व्यवस्था करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »