20 Apr 2024, 09:01:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देगी जजपा : दिग्विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 5:39PM | Updated Date: Sep 16 2019 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दिग्विजय चौटाला ने आज कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देगी। चौटाला यहां हिसार जिले के उकलाना विधानसभा हलके के दर्जनों गांवों के दौरे पर आये थे। जजपा नेता ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार ने पीएचडी किए हुए हरियाणा के युवाओं को चतुर्थ श्रेणी के पद पर लगाया है वहीं प्रदेश में एसडीओ के पद पर गुजरात के युवाओं को बैठाया है। उन्होंने कहा कि 75 पार का नारा देने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 40 एसडीओ अकेले गुजरात के लगा दिए जो इनके हरियाणा के पढ़े-लिखे युवाओं का विरोधी होने का प्रमाण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »