19 Apr 2024, 06:39:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नौका डूबी : मृतकों के परिजनों को 10 लाख सहायता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 7:59PM | Updated Date: Sep 15 2019 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपटनम मंडल के कजुलुरु गांव में रविवार को गोदावरी नदी में नौका हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस हादसे में कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नौका सवार पांच लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक रेड्डी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समन्वय कर खुद हादसे के बाद की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं और युद्धस्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »