25 Apr 2024, 00:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सर्वे ऑफ इंडिया पर पुस्तक का त्रिवेंद्र ने किया विमोचन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 7:11PM | Updated Date: Sep 15 2019 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर कृष्ण गोपाल बहल की लिखित पुस्तक ‘गलिमपेस फ्रॉम सर्वे ऑफ इंडिया कवरिंग 250 ईयर’ का विमोचन किया। त्रिवेंद्र ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ब्रिगेडियर (से.) बहल को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तक में  सर्वे आफ इंडिया की विकास यात्रा को बढ़िया तरीके से दर्शाया गया है। इसमें उच्च कोटि के फोटोग्राफ का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमालय  की मैंिपग में पं नैन सिंह के योगदान को भुलाया नही जा सकता है।
 
यह काम उन्होंने उस समय किया जब संसाधन व तकनीक नहीं थी। आज सैटेलाइट से छोटी छोटी जगहों के नक्शे मिल जाते हैं। त्रिवेंद्र ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में किसी तरह के प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने का आवान किया है। सरकार अपने स्तर से प्रयास करती है परंतु समाज का सहयोग बहुत जरूरी होता है। पिछले कुछ वर्षों में समाज और देश से जुङे मुद्दों पर जन जागरूकता आई है। स्वच्छता अभियान की सफलता इसका प्रमाण है।  इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी और अन्य  भी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »