20 Apr 2024, 21:40:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लालू का गुनाह कबूल करने के बजाय उन्हें फंसाने की रट लगा रही राजद : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 7:01PM | Updated Date: Sep 15 2019 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुये आज कहा कि राजद चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा होने के बाद उनके गुनाह स्वीकार करने के बजाय उन्हें फंसाये जाने की रट लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोदी ने माइक्रो ब्लॉंगिग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘चारा घोटाले की जांच और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद जब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चार मामलों में सजायाफ्ता हुए, तब से राजद की ओर से गुनाह कुबूल करने के बजाय बार-बार यही कहा जाता है कि उनको फंसाया गया।

जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 29 साल की उम्र में 54 बेनामी  सम्पत्ति के मालिक बनने का विंदुवार जवाब देकर जांच एंजेंसियों से क्लीनचिट नहीं पा सके, तब भी पार्टी उनसे इस्तीफा लेने के बजाय फंसाये जाने की रट लगाती रही।  मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जब जम्मू-कश्मीर में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने जैसे राष्ट्रीय मुद्दे पर गलत स्टैंड लेने के कारण संसदीय चुनाव में राजद का सूपड़ा साफ हो गया, तब तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि वे हारे नहीं, उनके दल को हराया गया। जिन्हें न्यायपालिका और जनता पर भरोसा नहीं, वे केवल सम्पत्ति बनाने के लिए राजनीति करते हैं।

 
 
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »