24 Apr 2024, 23:49:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पिकअप वैन पर लदी 22 कार्टन विदेशी शराब बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 9:09AM | Updated Date: Sep 15 2019 9:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमुई। बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के हलसी गांव के निकट सोनो-देवघर मुख्य मार्ग पर पुलिस ने आज पिकअप वैन पर लदी 22 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोनो-देवघर मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पिकअप वैन को रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही पिकअप वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि पिकअप वैन की तलाशी के दौरान हरियाणा निर्मित 22 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है। मामले की जांच की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »