25 Apr 2024, 16:42:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एलनाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे अभय चौटाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 8:46PM | Updated Date: Sep 12 2019 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज स्पष्ट किया कि वह एलनाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे। चौटाला एलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान गांव मुसली में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 106 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कैथल में प्रस्तावित राज्य स्तरीय सम्मान दिवस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, पंजाब के पूर्व मुख्यंमत्री प्रकाश सिंह बादल, उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई राज्यों के बड़े नेता बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। 

उन्होंने दावा किया कि इस रैली में पिछले वर्ष के मुकाबले कहीं ज्यादा भीड़ जुटेगी तथा हरियाणा में चुनाव वर्ष होने के कारण यहां का राजनीतिक परिदृश्य बदलने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि उसके बाद देशभर के समान विचारधारा वाले मुख्य विपक्षी दलों को एकत्रित कर देश से भाजपा को चलता करने का काम किया जायेगा। इनेलो नेता ने उससे पूर्व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पुलवामा की घटना का हवाला देकर आमजन को गुमराह किया और वोट हथियाए मगर अब विधानसभा में ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पुलवामा घटना की हकीकत अब तक जनता के सामने नहीं आ सकी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »