23 Apr 2024, 23:31:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पेट्रोल पंप से दो लाख 42 हजार की लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 2:26PM | Updated Date: Aug 24 2019 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौंआ गांव के निकट पेट्रोलपंप से अपराधियों ने दो लाख 42 हजार रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चार मोटरसाइकिल पर सवार 12 अपराधियों ने कल देर रात सदौंआ गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 स्थित पेट्रोलपंप पर धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर पेट्रोलपंप के कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया और दो लाख 42 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »