28 Mar 2024, 18:48:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चेन्नई में चिदंबरम की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 12:50AM | Updated Date: Aug 23 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी के विरोध स्वरूप तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रैली निकालने का प्रयास करने वाले कांग्रेस के 70 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए सभी 70 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एक विवाह परिसर में रखा हुआ है। विरोध रैली का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रवक्ता गोपन्ना कर रहे थे। वह कार्यकर्ताओं के साथ टीएनसीसी मुख्यालय सत्यामूर्ति भवन से विरोध रैली निकालकर अन्ना सलई की तरफ जाना चाहते थे लेकिन इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गोपन्ना ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में चिदंबरम की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया । उन्होंने कहा कि श्री चिदंबरम का नाम एफआईआर में शामिल नहीं है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। चिदंबरम की कल दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के बाद आज चेन्नई के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »