28 Mar 2024, 17:57:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ग्राम विकास अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 4:13PM | Updated Date: Aug 21 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने ग्राम विकास अधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने इस मामलें में ग्राम विकास अधिकारी भूपेन्द्र सिंह तथा उसका सहयोग करने वाले लक्ष्मण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मेट के पद पर कार्यरत है और मेट लक्ष्मण ने उसे अनूपगढ़ में मस्टरोल संबंधी कार्य का कहकर भूपेंद्रंसिंह के सरकारी क्वार्टर में ले गया। वहां उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने से वह बेहोश हो गई। इस दौरान भूपेंद्रंसिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच लिये और वीडियो बना लिया। वह फोटो और वीडियों उजागर कर देने की धमकी देकर उसका देहशोषण करता आ रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »