20 Apr 2024, 08:01:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने मोदी से मुलाकात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 1:21AM | Updated Date: Aug 21 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नयी दिल्ली में मंगलवार को मुलाकात की। धनखड़ के पिछले माह राज्यपाल का कार्य भार संभालने के बाद प्रधानमंत्री के साथ यह उनकी पहली आधिकारिक बैठक है। राजभवन के सूत्रों के अनुसार धनखड़ और मोदी के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। धनखड़ कल रात कोलकाता से नयी दिल्ली पहुंचे और हवाई अड्डे से ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) पहुंच कर भाजपा नेता अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री से मुलाकात की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »