19 Apr 2024, 17:37:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड में 14 कछुओं के साथ तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 12:37AM | Updated Date: Aug 21 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड के रुद्रपुर में दुर्लभ प्रजाति के 14 कछुओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी नेपाल का व दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस की गश्ती इकाई ने इन तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 14 कछुए बरामद किए। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऊधमसिंह नगर स्थित रूद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु शाह ने बताया कि पुलिस के गश्ती दल को मंगलवार को यह सफलता मिली है। गश्त के दौरान तीन लोगों-मुन्ना बहादुर, सुनील सिंह व विजय मंडल को रोका गया और जब उनकी जांच की गयी तब उनके पास से 14 कछुए बरामद किये गये। उन्होंने बताया मुन्ना बहादुर मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और वर्तमान में ट्रांजिट कैंप एरिया में रहता है, वहीं सुनील सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत इलाके का रहने वाला है और वर्तमान में ठाकुर नगर क्षेत्र में रहता है जबकि विजय मंडल रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में रहता है। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »