23 Apr 2024, 23:27:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में की गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 5:11PM | Updated Date: Aug 20 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तान ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन  करते हुए मंगलवार को पुंछ जिले के कृष्णा गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी  सैनिकों ने पूर्वाह्न करीब 11.00 बजे नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की  और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां  चलायीं। इससे पहले 17 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशेरा  सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी । गोलीबारी में भारतीय सेना का  एक जवान शहीद हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »