29 Mar 2024, 18:34:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

येदियुरप्पा ने की कुमारस्वामी की खिंचाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 2:58PM | Updated Date: Aug 19 2019 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा  ने पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के उन आरोपों को लेकर तीखी आलोचना  की है, जिनमें कहा गया था कि उनके पुत्र एक गठबंधन  एजेंट की तरह काम करने तथा राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार  बनने के बाद उच्चाधिकारियों के स्थानांतरण कराने में भारी भ्रष्टाचार में संलिप्त  हैं। कर्नाटक में जनता दल कांग्रेस गठबंधन सरकार के अगुआ रहे कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि 14 विधायकों के इस्तीफे के बाद उनकी  सरकार गिरी और भाजपा सत्ता में वापस आयी। येदियुरप्पा ने कहा,जनता  जानती है कि कुमारस्वामी की अगुवाई वाली सरकार ने कैसे भ्रष्टाचार किया  था।

दूसरी तरफ येदियुरप्पा के पुत्र बी वाई विजयेन्द्र ने  कुमारस्वामी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह जद(यू) गठबंधन सरकार ही  थी जो स्थानांतरण के भ्रष्टाचार में गहरे तक डूबी थी और इसमें सक्रिय रूप  से भागीदार उनके परिवार ने भी सरकारी अधिकारियों से स्थानांतरण के नाम पर  भारी रकम उगाही थी। इस बीच, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने  पूर्ववर्ती जद(यू)-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बागी विधायकों और अन्य  के टेलीफोन टेपिंग के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराये जाने  के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »