20 Apr 2024, 07:16:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल प्रदेश में बारिश से 24 घंटे में 18 मौतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 7:34PM | Updated Date: Aug 18 2019 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा के कारण 18 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दी। उन्होंने बताया कि आठ लोगों की मौत शिमला जिले में हुई है। राजधानी में आरटीओ के समीप एक परिवार की दो बहनों सहित पिता की मौत हो गई। जबकि अन्य आठ लोग घायल हुए है। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले दो दिनों से भारी वर्षा होने के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और पेड़ों के गिरने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि चम्बा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन जिले में दो-दो व्यक्तियों ने अपनी जान गवाई है। इसके अलावा बिलासपुर तथा लाहौल-स्पीति जिले में पिछले 24 घण्टों से हो रही भारी वर्षा के कारण एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गवाई है।

ठाकुर ने बताया कि उन्होंने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने तथा स्थानीय व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्यटकों से नदियों से दूर रहने का आग्रह किया क्योंकि फ्लैश फ्लड और भारी वर्षा के कारण पानी का स्तर बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि इस वर्षा ऋतु के दौरान राज्य को लगभग 490 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिवस और आज सुबह असामयिक बर्फबारी के कारण जिला लाहौल-स्पीति में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी महत्वपूर्ण सड़कों को समयबद्ध तरीके से मरम्मत  करवाना सुनिश्चित करेगी ताकि प्रदेश के लोगों विशेषकर बागवानों को उनकी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में असुविधा न हो। ठाकुर ने सभी उपायुक्तों को उनके जिलों के सभी शैक्षणिक संस्थानों को स्थिति के अनुसार समय पर बंद करवाने के निर्देश दिए हैं, जिससे विद्यार्थियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »