29 Mar 2024, 15:10:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से 3 लाख छह हजार रूपये की लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 3:10PM | Updated Date: Aug 14 2019 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीवान। बिहार में सीवान जिले के एमएचनगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के चांदपरसा गांव के निकट अपराधियों ने आज ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) के संचालक से तीन लाख छह हजार रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चमनछपरा गांव निवासी और भारतीय स्टेट बैंक का संचालक मुकेश कुमार अपने ग्राहकों से रूपये वसूली करने के बाद मोटरसाइकिल से पकरीबाजार स्थित अपने कार्यालय जा रहा था तभी चांदपरसा गांव के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।
 
इसके बाद अपराधी संचालक के पास से थैले में रखे तीन लाख 06 हजार रूपये , लैपटॉप , मोबाइल फोन और सोने की चेन लूटकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संचालक ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »