25 Apr 2024, 14:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में बाढ़ का कहर जारी - 92 लोगों की मौत, 66 लाख लोग प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:14PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्घि के बाद कई क्षेत्रों में आई बाढ़ का तांडव अब भी जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में बाढ़ से 14 लोगों की मौत हो गई, जिससे बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इस बीच, सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भेजने का काम प्रारंभ कर दिया है।
 
बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने शनिवार को बताया कि पहले चरण में 11 जिलों के तीन लाख दो हजार 329 बाढ़ पीड़ितों के सत्यापित परिवारों के खाते में 161. 39 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार बाढ़ राहत की सहायता राशि राज्य स्तर से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जा रही है। पैसा देने के पूर्व लाभार्थियों के बैंक खाते की जांच पब्लिक फाइनाइंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस प्रणाली) से हुई और खाता जांच के बाद राज्य स्तर से ही सीधे उनके बैंक खाते में राशि भेज दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »