29 Mar 2024, 18:02:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों की गोली से युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 5:10PM | Updated Date: Jul 19 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के नगला भंवरा गांव में गत रात्रि लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे नगला भंवरा गांव में गुरूवार देर रात्रि करीब छह सात हथियारबंद बदमाश बिनयंसिंह के घर में घुस गए। आवाज सुनकर बिनयंसिंह का बड़ा बेटा देवराज जाग गया और टॉर्च की मदद से देखने लगा। इसी दौरान एक बदमाश ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये।
 
गोली से घायल देवराज को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर ऊंचा नगला के समीप जाम लगाया और करीब तीन घण्टो तक यातायात को अवरूद्ध कर दिया जिससे राष्ट्रीय राज मार्ग पर दोनो तरफ कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »