23 Apr 2024, 20:16:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

एक वर्ष से फरार आदतन अपराधी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 5:04PM | Updated Date: Jul 19 2019 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे आदतन अपराधी प्रमोद उर्फ जूस उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। चूनावढ़ थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले थाना क्षेत्र के चक 34- जीजी में ओंकारं सिंह नामक व्यक्ति के घर पर रात्रि को फायर करने और बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी को जलाकर फूंक देने की वारदात में प्रमोद की तलाश थी। इस वारदात में शामिल छह सात आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से प्रमोद दिल्ली में छुपा हुआ था। गत दिवस उसके श्रीगंगानगर में कहीं होने की सूचना मिली,जिस पर सादा वर्दी पुलिस कर्मियों को उसकी तलाश में लगाया गया। कल रात श्रीगंगानगर में ही प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रमोद के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »